Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनगढ़ंत दावा, NDA में ज़बरदस्ती नहीं होती: नीतीश को उप-राष्ट्रपति बनाने के RJD के दावे पर JDU

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 22 July 2025
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप-राष्ट्रपति बनाए जाने के आरजेडी के दावे पर जेडीयू के मंत्री मदन सहनी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है, "नीतीश कुमार उप-राष्ट्रपति नहीं बनेंगे। बिहार के सीएम हैं और आगे भी रहेंगे।" उन्होंने कहा, "आरजेडी झूठा व मनगढ़ंत दावा कर रही है। एनडीए में किसी के साथ ज़बरदस्ती नहीं की जाती है।"