Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में बच्चे ने निगला चाबी का गुच्छा, बिना सर्जरी के एंडोस्कोपी से निकाला गया

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 16 September, 2024
अहमदाबाद (गुजरात) में करीब 3 वर्षीय एक बच्चे ने गलती से चाबी का गुच्छा निगल लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां जांच में उसके पेट में चाबी का गुच्छा दिखा। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टर ने बच्चे की सर्जरी किए बिना एंडोस्कोपी के ज़रिए उसके पेट से चाबी का गुच्छा निकाला।