अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शेयर की उनकी आवाज़ के आधार पर बनी एआई-जेनरेटेड तस्वीर
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनकी आवाज़ के आधार पर बनाई गई अपनी एआई-जेनरेटेड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "केवल मेरी आवाज़ के सैंपल के आधार पर एआई ने यह तस्वीर बनाई है।" उन्होंने कहा, "अब समझ आया...भविष्य में एआई के परिणामों के डर से क्यों एक सर्वोच्च टेक कंपनी के हेड ने इस्तीफा दिया था।"
read more at Instagram


