राजस्थान में 34 वर्षीय कॉन्स्टेबल की हुई मौत, 2 दिन पहले बाइक चोरों ने सिर में मारी थी गोली
दौसा (राजस्थान) में बदमाशों की गोली से घायल हुए 34-वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रह्लाद सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई। दरअसल, कालाखोह गांव में बुधवार सुबह प्रह्लाद 2 बाइक चोरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रहे थे और इस दौरान बदमाशों ने गोली चला दी जो उनके सिर पर लगी। बकौल रिपोर्ट्स, प्रह्लाद दो दिन से कोमा में थे।
read more at X (formerly Twitter)


