Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ई-रिक्शा से घूम-घूमकर लाउडस्पीकर से सस्ती शराब के प्रचार का वीडियो हुआ वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 19 June, 2023
दौसा (राजस्थान) में ई-रिक्शा से घूम-घूमकर लाउडस्पीकर से सस्ती शराब का प्रचार करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शराब के ठेके पर अंग्रेज़ी शराब और बीयर पर भारी छूट मिलने की घोषणा सुनी जा सकती है। एक आबकारी अधिकारी ने कहा कि शराब का प्रचार कानूनन गलत है और जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।