बिहार में प्रखंड प्रमुख के 21 वर्षीय चचेरे भाई की चाकू मारकर की गई हत्या
मोतिहारी (बिहार) में पिपरा कोठी के प्रखंड प्रमुख रजनीश यादव के चचेरे भाई आदित्य (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बकौल यादव, मौत से पहले आदित्य ने फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी और मौके पर पहुंचने पर उसने 2 लोगों के नाम बताए। आदित्य को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


