टायर चोरी के शक में दिल्ली में 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि अलीपुर (दिल्ली) में टायर चोरी करने के शक में 25 वर्षीय एक युवक की 3 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शव को एक फार्म हाउस के पास फेंक दिया गया था और मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। बकौल पुलिस, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


