इलाहाबाद एचसी के चीफ जस्टिस ने छुट्टी के दिन की सुनवाई, छात्रा को परीक्षा में बैठने की दी इजाज़त
इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की पीठ ने दिवाली की छुट्टियों के दौरान बुधवार को नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के मामले की अपने घर पर सुनवाई की। यूनिवर्सिटी ने छात्रा को उपस्थिति कम होने पर परीक्षा में बैठाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी।
read more at हिन्दुस्तान


