राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की कथित सूची हुई वायरल, पार्टी ने बताया- 'फर्ज़ी'
राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की एक कथित सूची बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बीजेपी ने इस सूची को फर्ज़ी बताते हुए कहा, "बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची की प्रतीक्षा अभी जारी रखिए।" इस कथित सूची में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सरदारपुरा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बताया गया था।
read more at X (formerly Twitter)


