वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 1 अगस्त से बदला तत्काल बुकिंग का तरीका, अब कैसे बुक होगा ऑफलाइन टिकट?
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नए टोकन नियम लागू कर दिए हैं। कोटा डिवीज़न के सीनियर डिविज़नल कमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि AC Tatkal टिकट के लिए टोकन सुबह 8:30-9:00 बजे जबकि Non-AC (Sleeper) तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक मिलेंगे।


