Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेंसेक्स 721 अंक चढ़कर 60,500 के पार हुआ बंद; 18,000 के ऊपर पहुंचा निफ्टी

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 26 December, 2022
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को करीब 1.2% चढ़कर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 721.13 अंक चढ़कर 60,566.42 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 207.80 अंक बढ़कर 18,014.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन को छोड़कर सभी कंपनियां मुनाफे में रहीं और इंडसइंड बैंक को सर्वाधिक लाभ हुआ।
read more at ABP न्यूज़