बुज़ुर्ग योगगुरु की फुर्ती देखकर मैं हैरान था: पद्म समारोह में नतमस्तक होकर प्रणाम पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125-वर्षीय योगगुरु स्वामी शिवानंद द्वारा पद्म श्री सम्मान लेने से पहले उन्हें नतमस्तक होकर प्रणाम करने पर रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, "बुज़ुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा।" उन्होंने कहा, "मैंने देखा, पलक झपकते ही वह नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे...मैंने भी झुककर बार-बार प्रणाम किया।"
read more at Twitter


