Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HDFC बैंक के शेयर में मचा हड़कंप, चेयरमैन के इस्‍तीफे के बाद 5% तक टूटे

short by Aakanksha / on Thursday, 19 March, 2026
HDFC बैंक के शेयर में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5.06% की गिरावट दिखी और यह ₹800.35 के स्तर पर पहुंच गया। शेयरों में यह गिरावट बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आई है। अतनु चक्रवर्ती ने नैतिकता का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया।