Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्मृति ने शख्स की ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर लेखपाल को लगाई फटकार, कहा- खाली करवाओ

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 19 February, 2024
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान एक शख्स द्वारा उसकी ज़मीन पर किए गए अवैध कब्ज़े की शिकायत पर लेखपाल को फटकार लगाई। स्मृति ने लेखपाल से कहा, "आप अमेठी के मालिक नहीं हैं। आधे घंटे में उनकी ज़मीन खाली करवाओ, नहीं तो मैं खुद वहां धरने पर बैठ जाऊंगी।"