Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंबाला-अमृतसर रूट पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते 73 ट्रेनें हुईं रद्द

short by तान्या झा / on Sunday, 21 April, 2024
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि शंभू (पटियाला, पंजाब) रेलवे स्टेशन पर 5-दिनों से पटरियों पर बैठे किसानों के कारण रविवार को अंबाला-अमृतसर रूट पर 73 ट्रेनों को रद्द किया गया। बकौल अधिकारी, प्रदर्शनकारी हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया।
read more at Mid-day