'बाज़ीगर' समेत 100 से अधिक फिल्मों के लिए गाने लिख चुके गीतकार देव कोहली का हुआ निधन
गीतकार देव कोहली का उम्र संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया है और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। बकौल रिपोर्ट्स, वह 2-3 महीनों तक अस्पताल में भर्ती थे और कुछ दिनों पहले उन्हें घर भेज दिया गया था। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बाज़ीगर', 'जुड़वा 2', 'शूटआउट ऐट लोखंडवाला' समेत 100 से अधिक फिल्मों के लिए गाने लिखे थे।
read more at ABP न्यूज़


