शख्स ने देशभर में 20 से अधिक महिलाओं से शादी कर उन्हें ठगा; महाराष्ट्र में हुआ गिरफ्तार
पालघर (महाराष्ट्र) पुलिस ने देशभर में 20 से अधिक तलाकशुदा/विधवा महिलाओं के साथ शादी करने और उनसे कीमती सामान की ठगी करने के आरोप में 43 वर्षीय फिरोज़ नियाज़ शेख नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में एक शिकायतकर्ता से ₹6.5 लाख, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान ठगा था।
read more at दिप्रिंट


