दिल्ली में सीनियर के प्रताड़ित करने पर कॉलेज की छात्रा ने कलाई काटकर की खुदकुशी की कोशिश
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में शनिवार को एक कॉलेज की छात्रा ने अपनी कलाई काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। छात्रा के अनुसार, उसने अपने सीनियर द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने अभी बयान नहीं दिया है, उसका बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read more at भाषा


