Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्लिपकार्ट को तगड़ा झटका, बिक्री बढ़ी पर मुनाफा नहीं; घाटा बढ़कर पहुंचा ₹5189 करोड़

short by Tanya Jha / on Sunday, 14 September, 2025
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली और भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का घाटा वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर ₹5,189 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, कंपनी ने इस दौरान अपने परिचालन से आय में 17.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की आय ₹70,541.9 करोड़ थी जबकि 2024-25 में यह बढ़कर ₹82,787.3 करोड़ हो गई।