स्कैमर ने भारतीय करोड़पति को उन्हीं के नाम से की ठगने की कोशिश, सामने आई मज़ेदार चैट
पेटीएम के संस्थापक व करोड़पति विजय शेखर शर्मा ने बुधवार को X पर बताया कि एक स्कैमर ने उनका नाम इस्तेमाल कर उन्हें ही ठगने की कोशिश की। उन्होंने वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें स्कैमर उनसे कंपनी के फंड्स की डिटेल मांगता दिखा जबकि शर्मा उससे मज़ाक में 'सर, मेरी सैलरी देख लीजिए...अभी तक नहीं बढ़ी' कहते दिखे।
read more at Hindustan Times


