Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुई के छेद में आर्टिस्ट ने बनाया 1.1 मिमी 'क्राइस्ट द रिडीमर' का मिनीएचर, सामने आई तस्वीर

short by खुशी / on Friday, 27 December, 2024
तेलंगाना के माइक्रो स्कल्पचर आर्टिस्ट अजय कुमार मत्तेवाड़ा ने सुई के छेद में दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ब्राज़िल के 'क्राइस्ट द रिडीमर' का मिनीएचर बनाया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल अजय, 1.1 मिमी लंबे इस मिनीएचर को बनाने में उन्हें 2-महीने से अधिक का समय लगा। इसे केवल माइक्रोस्कोप के नीचे ही देखा जा सकता है।