शिवराज ने किया खुलासा- एक बार फोन कॉल पर मनमोहन सिंह ने तुड़वाया था उनका उपवास
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कहा है, "(बतौर पीएम) उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्यों को हरसंभव सहयोग दिया था।" शिवराज ने कहा, "एक बार मैं एमपी में किसानों की समस्या को लेकर उपवास पर बैठा तो...उन्होंने फोन कॉल पर तुरंत उपवास तोड़ने को कहा…वह सचमुच महान थे।"
read more at X


