यूपी में ज़मीन की खुदाई के दौरान मिले अंग्रेज़ों के ज़माने के चांदी के सिक्के, लूटकर भागे लोग
आगरा (यूपी) में गुरुवार को गौशाला के निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान अंग्रेज़ों के ज़माने के चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिला जिसके बाद कुछ लोग सिक्के लूटकर भाग गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुरातत्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रशासन ने ग्रामीणों से 13 सिक्के बरामद कर लिए।
read more at हिन्दुस्तान


