Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईटी मद्रास में 18 अन्य छात्र मिले कोविड-19 पॉज़िटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 30

short by खुशी / on Friday, 22 April, 2022
तमिलनाडु स्थित आईआईटी मद्रास में शुक्रवार को 18 और छात्रों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई जिसके बाद परिसर में संक्रमितों की कुल संख्या 30 तक पहुंच गई। वहीं, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु में शुक्रवार से दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया व उल्लंघनकर्ताओं पर ₹500 जुर्माना लगाया जाएगा।