बीजेपी और उससे जुड़े संगठन देश में सांप्रदायिक हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं: पवार
देश के विभिन्न राज्यों में हुई सांप्रदायिक झड़पों को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, "बीजेपी और उससे जुड़े संगठन देशभर में सांप्रदायिक हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।" जहांगीरपुरी हिंसा पर उन्होंने कहा, "दिल्ली में कानून-व्यवस्था की ज़िम्मेदारी केंद्र की है। पहले कभी ऐसा नहीं होता था कि रामनवमी पर किसी तरह की हिंसा हो।"
read more at हिन्दुस्तान


