बीजेपी नहीं, कांग्रेस और एनसीपी है हमारी असली दुश्मन: शिवसेना नेता
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूथ विंग) के नेता विकास गोगावले ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी नहीं, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी शिवसेना की असली दुश्मन है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी और कांग्रेस पार्टी, शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेते हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना) गठबंधन में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार है।
read more at हिन्दुस्तान


