20-वर्षीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को महाराष्ट्र में कूड़ा गाड़ी ने कुचला, हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में 20-वर्षीय स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी कश्मीरा प्रशांत भंडारी को बुधवार को कूड़ा गाड़ी ने कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, कूड़ा गाड़ी को ओवरटेक करते वक्त अचानक ब्रेक लगाने पर भंडारी स्कूटर से गिर गई थीं जिसके बाद वाहन ने उन्हें कुचला। पुलिस कूड़ा गाड़ी व उसके चालक की तलाश में जुटी है।
read more at Times Now


