Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के कोर्ट ने ज़मीन के बदले नौकरी मामले में राबड़ी व उनकी बेटियों को भेजा समन

short by खुशी / on Saturday, 27 January, 2024
दिल्ली की एक अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी मामले में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती और हेमा यादव समेत अन्य को समन भेजा है। उन्हें 9 फरवरी को पेश होने को कहा गया है। इससे पहले ईडी ने मामले में 4,751 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।