क्या है मम्प्स जिसके केरल में मार्च में मिले 2,505 मामले?
केरल में मार्च में अबतक मम्प्स के 2,505 मामले मिल चुके हैं। सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, यह पैरामिक्सोवायरस के चलते होने वाला संक्रामक रोग है। बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान और सलाइवरी ग्लैंड व गाल/जबड़े में सूजन आदि इसके लक्षण हैं। बकौल सीडीसी, आमतौर पर मरीज़ में संक्रमण के 16-18 दिन बाद लक्षण दिखते हैं।
read more at जनसत्ता


