हीटवेव के बीच AC हेलमेट और हैंड फैन का इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के ट्रैफिक पुलिसकर्मी
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यस्त चौराहों पर तैनात कर्मियों को विशेष 'AC-हेलमेट', पोर्टेबल हैंडहेल्ड और टेबल फैन उपलब्ध कराए हैं। ये हेलमेट बाहरी तापमान की तुलना में सिर के आसपास का तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ठंडे पानी की बोतलें भी दी गई।
read more at Firstpost


