जमुई में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में NCW ने लिया स्वतः संज्ञान, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने जमुई में यौन उत्पीड़न के मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार के डीजीपी को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने 7 दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। सामने आए घटना के वीडियो में पीड़िता मनचलों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है।
read more at ABP न्यूज़


