Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर स्कूल के फेयरवेल में पहुंचे छात्र, स्कूल को मिला नोटिस

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 15 March, 2024
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एक स्कूल की फेयरवेल पार्टी में टैक्टर के बोनट पर बैठकर पहुंचे कुछ छात्रों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़के स्कूल परिसर में छात्राओं के सामने स्टंट करते व हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।