Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रक ड्राइवर की इकलौती बेटी ने पास की UPSC की परीक्षा, 8 साल से कर रही थी तैयारी

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 7 March, 2026
रुड़की (उत्तराखंड) की फैरुज फातिमा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 708वीं रैंक हासिल की है। फातिमा के पिता ट्रक ड्राइवर और मां गृहिणी हैं और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। फातिमा करीब 8 साल से तैयारी कर रही थीं और वह फिलहाल दिल्ली में भारतीय रिज़र्व बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।