Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस जिससे सिर्फ सोचने भर से कंट्रोल कर सकते हैं चीज़ें?

short by खुशी / on Wednesday, 4 June, 2025
मस्तिष्क-कम्प्यूटर इंटरफेस एक ऐसी प्रणाली है जो मस्तिष्क और किसी बाह्य उपकरण के बीच सीधा संचार मार्ग प्रदान करती है। इससे मस्तिष्क के संकेतों के ज़रिए लिखना-बोलना, कंप्यूटर-मोबाइल चलाने जैसे कार्यों को कंट्रोल किया जा सकता है। लकवा, स्ट्रोक या एएलएस जैसी गंभीर समस्याओं के चलते बोलने या चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए यह मददगार साबित हो सकता है।