Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जी20 समिट को लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से 1,000+ भिखारियों को किया जाएगा स्थानांतरित

short by अनिल कुमार / on Friday, 23 December, 2022
'पीटीआई-भाषा' के अनुसार, जी20 सम्मेलन के मद्देनज़र जनवरी 2023 में कश्मीरी गेट बस अड्डे के निकट रहने वाले 1,000 से अधिक भिखारियों को रैन बसेरों में स्थानांतरित किया जाएगा। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के एक अधिकारी ने कहा, "बुधवार और बृहस्पतिवार को क्षेत्र में किए गए एक सर्वेक्षण के दौरान 1,000 से अधिक भिखारियों की पहचान की गई।"
read more at भाषा