Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SENA देशों में दोहरा शतक बनाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने शुभमन गिल

short by मनीष झा / on Thursday, 3 July, 2025
भारतीय कप्तान शुभमन गिल सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक बनाने वाले एशिया के पहले कप्तान हैं। गिल से पहले इन देशों में बतौर एशियन कैप्टन सबसे बड़ी पारी तिलकरत्ने दिलशान ने खेली थी जिन्होंने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 193 रन बनाए थे। गौरतलब है, गिल दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान हैं।