यूपी में तहसीलदार के रिटायरमेंट समारोह में बार डांसरों संग नाचते दिखे राजस्व कर्मी
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) ज़िले की लालगंज तहसील के तहसीलदार के रिटायर होने के बाद हाल ही में आयोजित विदाई समारोह में राजस्व कर्मी बार डांसरों संग डांस करते दिखे। पुलिस ने बताया कि अश्लील गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज़िलाधिकारी संजीव रंजन ने तीनों राजस्व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
read more at भाषा


