पति से झगड़े के बाद राजस्थान में महिला ने 2 व 4 वर्षीय दो बच्चों के साथ किया आत्मदाह
झालावाड़ (राजस्थान) में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने 2 व 4 वर्षीय दो बच्चों संग कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दंपति में हाथापाई के बाद महिला के पति को हिरासत में लिया गया था। बकौल पुलिस, इससे पहले महिला ने बच्चों के साथ चलते वाहन के सामने आने की कोशिश की थी।
read more at भाषा


