दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, राशन कार्ड के लिए आय सीमा को बढ़ाकर किया जाएगा ₹2.5 लाख/वर्ष
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी में राशन कार्ड के लिए आय पात्रता सीमा को बढ़ाकर ₹2.5 लाख प्रति वर्ष कर दिया जाएगा। फिलहाल, यह पात्रता सीमा ₹1.2 लाख प्रतिवर्ष है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 मई से ई-पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के आवेदन शुरू हो चुके हैं।
read more at दिप्रिंट


