महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, पीएम ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। सभी नेताओं ने इस दौरान राजघाट में आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग भी लिया।
read more at News18 हिंदी


