राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं, कहा- विश्व में सद्भाव और सौहार्द का संचार हो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आइए, इस अवसर पर प्रार्थना करें कि श्री गणेश की कृपा से समूचे विश्व में सद्भाव और सौहार्द का संचार हो और सुख व शांति का वातावरण बना रहे।" बकौल राष्ट्रपति, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति माना जाता है।
read more at भाषा


