पानी जैसा साफ होता है मिट्टी का तेल तो सरकारी दुकानों पर मिलने वाले तेल का रंग नीला क्यों?
असली केरोसीन पूरी तरह से पारदर्शी और पानी जैसा साफ होता है लेकिन सरकारी राशन की दुकानों पर यह नीले रंग में मिलता है। सरकार जानबूझकर इसमें ब्लू डाई (नीला रंग) मिलाती है ताकि मिलावटखोरी को रोका जा सके। बकौल रिपोर्ट्स, सरकारी केरोसिन सब्सिडी वाला और सस्ता होता है इसलिए लोग इसे पेट्रोल-डीज़ल में मिलाकर गाड़ियों में इस्तेमाल करते हैं।
read more at ABP न्यूज़


