Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शिक्षकों के लिए जारी हुई तबादला नीति, हर 5 साल में अनिवार्य होगा ट्रांसफर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 7 October, 2024
बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए तबादला नीति जारी कर दी है। इसके तहत, किसी शिक्षक या उनके परिवार के सदस्य को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है तो उन्हें पोस्टिंग में प्राथमिकता मिलेगी। अगर पति सरकारी कर्मचारी है तो पति के कार्यस्थल के आधार पर शिक्षिका को ट्रांसफर का विकल्प मिलेगा। हर 5-वर्ष में शिक्षकों का ट्रांसफर अनिवार्य होगा।