Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ट्रक व कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

short by रघुवर झा / on Saturday, 6 May 2023
बिहार के वैशाली में शनिवार को नैशनल हाईवे-28 पर एक ट्रक व कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।