'मुझे मेरा भाई दे दो, फिर पाक से मैच खेलना': पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ित का परिवार
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच होने को लेकर पहलगाम हमले में अपने पिता-भाई को खोने वाले भावनगर (गुजरात) के सावन परमार ने कहा है, "मुझे मेरा 16-वर्षीय भाई दे दो...फिर (पाकिस्तान से) मैच खेलना।" सावन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था…अब मैच हो रहा है तो वह (ऑपरेशन सिंदूर) व्यर्थ ही हुआ।"
read more at जनसत्ता


