तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा और सुनीता ने साथ में मनाई गणेश चतुर्थी, सामने आईं तस्वीरें
तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एकसाथ गणेश चतुर्थी मनाई और पैपराज़ी को मिठाई भी बांटी। तस्वीरों में दोनों लोग बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इससे पहले गोविंदा के मैनेजर ने कहा था, "गोविंदा और सुनीता तलाक नहीं ले रहे हैं और...न ही सुनीता ने इसके लिए कोई अर्ज़ी दाखिल की है।"
read more at ABP न्यूज़


