बिहार में तेज प्रताप के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी राबड़ी देवी, कहा- चाहती हूं वह जीते
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि वह बेटे तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। हालांकि, उन्होंने इच्छा जताई कि तेज प्रताप चुनाव जीतें। उन्होंने कहा, "मन से तो वह (तेज प्रताप) बेटा है...पर पार्टी और घर से निकाल दिया गया है। प्रचार के लिए नहीं जाऊंगी लेकिन दिल में है कि चुनाव जीते।"
read more at ABP न्यूज़


