Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में तिरंगे पर जूते-चप्पल पहनकर बैठे ताश खेलते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 16 August, 2024
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में तिरंगे पर जूते-चप्पल पहनकर बैठे ताश खेलते कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एसपी (सिटी) अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में दारोगा राजपाल सिंह की तहरीर के आधार पर 3 नामज़द और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।