देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,000 हुए, बीते 24 घंटों में 193 नए केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 193 नए केस मिलने के बाद अब कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,000 हो गए हैं। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 5,30,763 मौतें हो चुकी हैं व संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 4.41 करोड़ से अधिक है।
read more at MoHFW


