Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दीपिका पादुकोण ने अनंत-राधिका की शादी में पहना सदियों पुराने बाजूबंद से बना चोकर नेकलेस

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 13 July, 2024
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार को मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सदियों पुराने बाजूबंद से बना चोकर नेकलेस पहना। कुंदन के इस जड़ाऊ चोकर के बीच में 150 कैरेट का माणिक (रूबी) लगा है और उसके आसपास सफेद सफायर लगे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस बाजूबंद को सिख साम्राज्य के महाराजा रणजीत सिंह ने पहना था।
read more at Times Now